फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The councilor climbed the pole and fixed the defunct street light.

Moradabad News: सभासद ने खंभेे पर चढ़ कर ठीक की बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 02 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The councilor climbed the pole and fixed the defunct street light.
कुंदरकी। नगर पंचायत कर्मचारियों की लापरवाही तंग आकर सभासद मोहम्मद नदीम उर्फ भोला खुद ही बिजली के खंभे पर चढ़कर बंद स्ट्रीट लाइट ठीक करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत में व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।
विज्ञापन

यह चर्चित मामला कुंदरकी नगर पंचायत के वार्ड संख्या-7 का बताया गया, यहां के सभासद नदीम उर्फ भोला अपने वार्ड की बंद चल रही कांजी हाउस के पास एक स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के लिए खुद ही सीढ़ी लगाकर बिजली के पोल पर तार जोड़ रहे हैं। बताते हैं कि स्ट्रीट लाइट पिछले नौ दिनों से बंद थी जिससे स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ईद के त्योहार पर भी नगर पंचायत से शिकायत कर लाइट ठीक कराने की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं सभासद नदीम ने भी चेयरमेन और ईओ से लाइट ठीक कराने की मांग की लेकिन जब कोई ध्यान नहीं दिया गया तो उन्होंने जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभाते हुए अपने हाथ में प्लास लेकर वह सीढ़ी के सहारे पोल के ऊपर तक पहुंचे और स्ट्रीट लाइट को ठीक करने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि स्ट्रीट लाइट जलने भी लगी लेकिन विद्युत पोल पर स्ट्रीट लाइन करना उनके लिए जोखिम कम नहीं था। किसी युवक सभासद का पोल पर स्ट्रीट लाइट को सही करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चा होती नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed