फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The corporation got a revenue of 118 crores for the first time

Moradabad News: निगम को पहली बार मिला 118 करोड़ का राजस्व

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
The corporation got a revenue of 118 crores for the first time
मुरादाबाद। नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 118 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व वसूल कर नया रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है। निगम को पहली बार 100 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। निगम ने पिछले वित्तीय वर्ष के मुकाबले इस बार 26.88 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की है।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम दिन सोमवार को 3.21 करोड़ रुपये का टैक्स वसूला। इससे निगम ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 85.37 करोड़ रुपये टैक्स और 33.16 करोड़ रुपये नॉन टैक्स (किराया और विज्ञापन) प्राप्त किया। इस तरह निगम को कुल 118.53 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इससे पहले वित्तीय वर्ष 2023-24 में नगर निगम की झोली में कुल 93 करोड़ रुपये आए थे।
विज्ञापन


- -----
अंतिम समय पर 40 प्रतिशत वसूली
नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में कुल 118.53 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है। इसमें से 48.34 करोड़ रुपये का राजस्व वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने यानी मार्च-2025 में आया है। यह कुल वसूली का 40.78 प्रतिशत है। वहीं, निगम ने फरवरी तक कुल 70.19 रुपये का राजस्व ही प्राप्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
शहर के लोग जागरूक हुए हैं। यह बड़ी उपलब्धि है, जिन्होंने बरसों से अपना टैक्स नहीं जमा किया था। इस बार उन्होंने भी अपना टैक्स जमा किया है। टैक्स का पैसा ही शहर के विकास में लगता है। लोग जितना अपनी जिम्मेदारी को समझेंगे और टैक्स जमा करेंगे, उतना ही तेज गति से शहर विकास करेगा। इस उपलब्धि के लिए निगम के सभी कर्मचारियों को बधाई देता हूं। - विनोद अग्रवाल, महापौर



- लगातार चलाए गए अभियान और योजनाबद्ध तरीके से टैक्स वसूलने के फॉर्मूले के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई है। कर्मचारियों ने दिन-रात काम कर निगम का राजस्व बढ़ाया है। यह उपलब्धि हासिल करना आसान नहीं था, लेकिन निगम ने यह कर दिखाया है। शहर में रिकॉर्ड राजस्व वसूला गया है। नए वित्तीय वर्ष में दोगुने जोश के साथ कार्य होगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त
---------





पांच वर्षों का वसूली का आंकड़ा



वित्तीय वर्ष - टैक्स - कुल राजस्व



2020-21 - 24 करोड़ - 36 करोड़



2021-22 - 23 करोड़ - 37 करोड़



2022-23 - 31 करोड़ - 46 करोड़



2023-24 - 46 करोड़ - 93 करोड़



2024-25 - 82 करोड़ - 118.53 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed