फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The constable who was running after the accident was surrounded and beaten up, vandalized the car

हादसे के बाद भाग रहे सिपाही को घेरकर पीटा, कार में तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
The constable who was running after the accident was surrounded and beaten up, vandalized the car
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में हादसे के बाद कार से भाग रहे सिपाही को लोगों ने घेरकर पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद उसकी कार में भी तोड़फोड़ कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिपाही को बचाया। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है। हादसे के समय सिपाही रामपुर से चुनाव ड्यूटी कर हापुड़ लौट रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक हापुड़ में एसपी कार्यालय में तैनात सिपाही सौरभ कुमार की रामपुर में चुनाव ड्यूटी लगी थी। ड्यूटी करने के बाद सिपाही कार से हापुड़ लौट रहा था। कार में सिपाही के तीन साथी पुलिस कर्मी भी सवार थे। कटघर थानाक्षेत्र में कोहिनूर तिराहे के पास बाइक सवार दो युवक सिपाही की कार से टकरा गए। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। इसी सिपाही ने कार बैक की और डबल फाटक की ओर दौड़ा दी। इसी दौरान लोगों ने बाइक से पीछा कर संभल फाटक के पास कार घेर ली। इसी बीच कार में सवार अन्य पुलिस भाग निकले। लोगों ने सिपाही सौरभ को पकड़ लिया और कार से खींच कर उसकी पिटाई की। आरोप है कि इसी दौरान कार में तोड़फोड़ कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिपाही को बचाया। इसके बाद मारपीट करने वाले पांच युवकों को हिरासत में ले लिए। सीओ कटघर आशुतोष तिवारी ने बताया कि पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की घटना की जानकारी मिली है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed