{"_id":"696a9ed0583e30778a0aaf24","slug":"the-cold-intensified-with-the-fog-leaving-people-shivering-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-112022-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, कंपकंपाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोहरे के साथ बढ़ी ठंड, कंपकंपाए लोग
विज्ञापन
कांठ। ठंड का प्रकोप और कोहरा रोज व रोज बढ़ता ही जा रहा है। जिससे आमजन के साथ-साथ पशु, पक्षी और जानवर भी परेशान हैं।
कोहरे और ठंड के कारण पशुओं के पालन पोषण को लेकर पशुपालक परेशान हैं। वहीं धूप न निकलने से गुड़ कोल्हू संचालकों के समक्ष ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। भट्ठों पर ईंट भी नहीं सूख रही है। शुक्रवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। दिन भर धुंध सी रहने के साथ शुक्रवार को शाम ढलते ही फिर से कोहरा आने के साथ ठंड बढ़ गई।
बाजारों में खरीदार कम पहुंचने से व्यापारी भी खाली बैठे रहे और रौनक फीकी नजर आई। वहीं दूसरे दिनों के मुकाबले दुकानें भी जल्दी बंद हो गई। ठंड की वजह से वाहनों में भी यात्रियों की संख्या कम ही रही।
फसलों की हल्की सिंचाई और रात को धुंआ करें किसान: लंबे समय से चले आ रहे कोहरे को लेकर जहां किसान चिंतित है तो वहीं सब्जी उत्पादक सब्जी की पैदावार पर मौसम का बड़ा प्रभाव पड़ने की बात कह रहे हैं। वीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, राकेश सैनी, मुकेश, हरेंद्र सिंह आदि किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिनों ऐसा ही रहा तो दूसरी फसलों पर भी असर पड़ना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
वहीं राजकीय बीज भंडार छजलैट के प्रभारी अनिल कुमार ने कहा कि इस मौसम से बचाव के लिए फसलों की हल्की सिंचाई और शाम को खेतों के पास किसानों को धुंआ करना चाहिए।