फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The city will be illuminated with cow dung lamps

Moradabad News: गोबर के दीयों से रोशन होगा शहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
The city will be illuminated with cow dung lamps
मुरादाबाद। शहर में 27 अक्तूबर को होने वाले दीपोत्सव में गोबर के दीपक जलाए जाएंगे। आठ स्थानों पर पांच लाख दीयों से शहर जगमग होगा। इसके लिए कान्हा गोशाला में गोबर से दीपक तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम इस दीपोत्सव को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी कर रहा है। इस दिन शहर में पहली बार भव्य ड्रोन शो का आयोजन होगा, जिसमें 600 ड्रोन आसमान में प्रभु प्रभु श्रीराम, राम दरबार, राम मंदिर, पुष्पक विमान और राम-रावण युद्ध की झलक दिखाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईआईटी दिल्ली के छात्रों को दी गई है। करीब 20 मिनट चलने वाले इस ड्रोन शो से पहले शहर के आठ स्थानों पर पांच लाख से अधिक दीपक जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस दीपोत्सव की तैयारियों में नगर निगम का पूरा प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर कान्हा गोशाला में भी इस आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की जा रही हैं। गोशाला में दीये और गोबर के लट्ठे बनाने का काम किया जा रहा है। यही दीये दीपोत्सव के दिन पूरे शहर को रोशन करेंगे और पूरे आयोजन को भव्यता प्रदान करेंगे। कान्हा गोशाला में समय-समय पर गोबर और गाेमूत्र से विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की ओर से संचालित इस गोशाला में तैयार किए गए दीये दीपोत्सव के दिन कंपनी बाग, सर्किट हाउस, सोनकपुर स्टेडियम, पुलिस लाइन मैदान, हिंदू डिग्री कॉलेज, पारकर इंटर कॉलेज, रामलीला मैदान लाइनपार और सीएल गुप्ता घाट पर जलाए जाएंगे। निगम के अधिकारियों ने बताया कि गाय के गोबर से तैयार दीपक का पूजा में इस्तेमाल काफी शुभ माना जाता है। साथ ही गाय के गोबर से तैयार दीपक पानी में डूबता नहीं है और दीपक जलने के बाद इसका खाद के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed