{"_id":"641222dcc660e6d47b054d86","slug":"the-chief-minister-will-be-in-the-city-for-two-and-a-half-hours-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-86628-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ढाई घंटे तक शहर में रहेंगे मुख्यमंत्री
विज्ञापन
मु्रादाबाद। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च को टीएमयू के एक शैक्षणिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आएंगे। वे जिले में करीब ढाई घंटे तक रहने के बाद वापस चले जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन सुरक्षा की तैयारियों में जुट गया है।
जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 17 मार्च की सुबह 10.40 बजे अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ से राजकीय वायुयान द्वारा मूंढापांडे एयरपोर्ट पर आएंगे। 11.25 बजे मुख्यमंत्री मूंढापांडे से चलकर 11.35 बजे तीर्थकर महावीर विश्वविद्यालय स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे। 11.45 बजे मुख्यमंत्री टीएमयू के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जाएंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री एक बजकर 45 मिनट तक मौजूद रहेंगे। इसके बाद 1.55 बजे मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से मूंढापांडे एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से मुख्यमंत्री बाबतपुर एयरपोर्ट वाराणसी चले जाएंगे।
मुख्यमंत्री चौथी बार मुरादाबाद आएंगे : मुख्यमंत्री इसके पहले मुरादाबाद में दो दिसंबर, दो सितंबर और अक्तूबर में आए थे। एक साल के अंदर मुख्यमंत्री चौथी बार शहर में आएंगे।