फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The case of GST theft worth crores by making fake registration reached the police

Moradabad News: फर्जी रजिस्ट्रेशन कराकर करोड़ों की जीएसटी चोरी करने का मामला पुलिस में पहुंचा

Wed, 18 Jun 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 18 Jun 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The case of GST theft worth crores by making fake registration reached the police
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। नगर में कई लोगों की दुकानों के फर्जी विद्युत बिल और फर्जी किराया नामा बनाकर लकड़ी के व्यापारियों ने उनके नाम से फर्जी जीएसटी विभाग में पंजीकरण कर लिया। करोड़ों का लेनदेन कर करोड़ों की जीएसटी चोरी कर ली। इस मामले में फर्जीवाड़ा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर की गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला वार्ड 17 निवासी मोहम्मद फहीम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसके रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम से की दुकान का फर्जी किरायानामा बनाकर और उसके विद्युत बिल का नाम पता लेकर जीएसटी विभाग में उसके नाम से फर्जी पंजीकरण कर लिया है और उसका करोड़ों का लेनदेन कर जीएसटी की चोरी कर ली है। इसका पता उसे 11 जून को जीएसटी विभाग की टीम के आने पर चला। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उधर नगर के मोहल्ला मीना बाजार निवासी दानिश ने भी नगर के दो युवकों पर धोखा देकर उसकी आईडी और आधार कार्ड, मोबाइल का सिम लेकर उसके नाम से जीएसटी विभाग में फर्जी रजिस्ट्रेशन करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि 14 मई 2025 को जीएसटी ऑफिस से उसके पास फोन आया। जिसमें उसे बताया गया कि उसके नाम से डीडी ट्रेडर्स अंकित है। उसके जरिए करोड़ों का लेनदेन किया जा रहा है। दानिश ने पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। नगर के कई अन्य लोगों के नाम से भी उत्तराखंड के जसपुर के कई लकड़ी व्यापारियों ने अपना यहां कारोबार दिखाकर जीएसटी का पंजीकरण कराया है। जीएसटी विभाग ने जनपद में इस तरह के कई मामले पकड़े हैं। जिसमें करीब 350 करोड़ का व्यापार दिखाकर करीब 73 करोड़ की केंद्रीय जीएसटी चोरी की गई है। इसकी जांच विभाग द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed