फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The bullet had pierced the heart and got stuck in the back of the body.

Moradabad News: दिल को चीर कर शरीर के पिछले हिस्से में धंस गई थी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
The bullet had pierced the heart and got stuck in the back of the body.
मुरादाबाद। फर्म कर्मी प्रेम उर्फ चुन्नू शर्मा के हत्यारोपियों को पुलिस दूसरे दिन भी पकड़ने में नाकाम रही। इस मामले में पुलिस ने दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम से पता चला कि युवक के बाई तरफ दिल के नजदीक एक गोली लगी थी, जो दिल को चीरते अंदर घुस गई।
विज्ञापन

नया गांव गांगन तिराहा निवासी प्रेम शर्मा उर्फ चुन्नू (22) सोमवार की रात अरुण उर्फ गोल्डी, मयंक और गौरव के साथ रोज की तरह गोल चक्कर टहलने के लिए गया था। इस बीच किसी ने प्रेम को गोली मार दी। परिवार के लोग उसे लेकर दिल्ली रोड लोको पुल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस मामले में पूछताछ की तो पता चला कि अरुण उर्फ गोल्डी किराये पर कैमरा देने का काम करता है। उसने मिलन विहार के कुछ युवकों को कैमरा दिया था। किराए को लेकर रविवार को अरुण और मिलन विहार के लड़कों से विवाद हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे इसी विवाद को लेकर बातचीत के लिए सभी बुद्धि विहार स्थित गोल चक्कर तालाब के पास सभी युवक एकत्रित हुए थे। बातचीत के दौरान युवकों के बीच कहासुनी हो गई। इस बीच हाथापाई भी हुई थी। विवाद के दौरान किसी युवक ने प्रेम पर गोली चला दी। आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस अधिकारियों के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया मृतक के पिता की तहरीर पर हत्यारोपियों विशाल और विकास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस शक के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed