फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The bride's lover fired at the groom's car

Moradabad News: बरात लेकर जा रहे दूल्हे की कार पर दुल्हन के प्रेमी ने की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
The bride's lover fired at the groom's car
मंडी धनौरा(अमरोहा)। धमकी के बावजूद प्रेमिका से निकाह करने जा रहे दूल्हे की कार पर प्रेमी व उसके साथियों ने फायरिंग कर दी। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को तेज गति में दौड़ा दिया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना धनौरा व चांदपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद दूल्हा व बरात वापस लौट आई। दूल्हा व उसका परिवार दहशत में है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का रिश्ता जनपद बिजनौर चांदपुर कोतवाली क्षेत्र के बास्टा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ तय हुआ था। बताया जाता है कि युवती का एक अन्य युवक के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी को अपनी प्रेमिका के रिश्ते की बात मालूम हुई तो उसने मंगेतर को फोन पर बरात नहीं लाने की धमकी दी थी। मंगेतर के पिता ने बताया कि प्रेमी की धमकी को सामान्य घटना की तरह लेते हुए उस पर गौर नहीं किया गया। तयशुदा तारीख के अनुसार सोमवार को मंगेतर दूल्हा बनकर निकाह के लिए जा रहा था। दूल्हा व उसके कुछ रिश्तेदार कार में सवार थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भूतपुरा के निकट प्रेमी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की कार के पहिए पर फायर झोंक दिया। यह देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कार को भगा कर ले गया। आरोप है कि कार का पीछा कर प्रेमी ने फायर किया। जिससे कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार लोगों ने फोन पर पीछे बरात लेकर आ रहे परिजनों को घटना की जानकारी दी। बरात में शामिल लोग वहीं से गांव की ओर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दी। अमरोहा व बिजनौर का बॉर्डर लगने के कारण दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। बरात में शामिल होने जा रहे एक ग्रामीण ने बताया कि दूल्हा पक्ष के लोग घटना की शिकायत करने चांदपुर की बास्टा पुलिस चौकी पहुंचे। वहां दूल्हा व दुल्हन पक्ष के लोगों में आपस में मारपीट हुई। बास्टा पुलिस ने घटनास्थल थाना धनौरा का बताकर दूल्हे पक्ष को वहां से भेज दिया। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर छानबीन की गई थी। अभी दूल्हा पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed