{"_id":"66bbe6cbb7e7e1f23e0dc1e4","slug":"the-body-of-the-truck-driver-was-found-in-the-cabin-of-the-truck-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-458619-2024-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक के केबिन में मिला ट्रक चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक के केबिन में मिला ट्रक चालक का शव
विज्ञापन
अगवानपुर (मुरादाबाद)।
रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार सुबह ट्रक के केबिन में चालक रघुनाथ यादव (29) का शव मिला। 10 अगस्त को वह बिहार से ट्रक में गत्ता भरकर जीनस पेपर मिल लाया था। रूट डायवर्जन की वजह से उसने पटरियों के बराबर में खाली जगह में ट्रक खड़ा कर दिया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है।
चालक रघुनाथ यादव शाहजहांपुर के कांठ थाना क्षेत्र के राजपुर गुमतानी निवासी था। उसके परिवार में मां सत्यवती दो भाई विपिन, गौतम व चार बहन हैं। पेपर मिलकर्मियों के अनुसार रघुनाथ दिल्ली की कंपनी पारस ट्रेडर्स के माध्यम से 10 अगस्त को बिहार के पटना से ट्रक में गत्ता भरकर यहां लाया था। सुबह 9 बजे उसने पेपर मिल के गेट पर एंट्री कराई और करीब 3 घंटे के बाद लगभग 12 बजे गाड़ी खाली करके मिल के गेट से बाहर निकल गया। रास्ते बंद होने के कारण उसने अपना ट्रक रेलवे स्टेशन की पटरियों के बराबर में खड़ा कर लिया। मंगलवार सुबह लोगों ने ट्रक के केबिन में चालक का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर जांच पड़ताल की। सीओ सिविल लाइंस अर्पित अर्पित कपूर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।