फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a youth who was swept away in the Duda river was found stuck in a bush on the third day

Moradabad News: डूडा नदी में बहे युवक का शव तीसरे दिन झाड़ी में अटका मिला

Sat, 09 Aug 2025 03:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 09 Aug 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who was swept away in the Duda river was found stuck in a bush on the third day
ठाकुरद्वारा। डूडा नदी में बहे युवक का शव शुक्रवार को तीसरे दिन झाड़ी में अटका मिला। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम करें उसका अंतिम संस्कार कर दिया। गांव निवासी किसान राजवीर सिंह का पुत्र सौरव उर्फ विक्की (34) बुधवार को शाम छह बजे गांव से पीपली जाने वाले रास्ते पर नदी के पुल पर खड़ा था। अचानक वह उसमें गिरकर बह गया। शुक्रवार को सुबह नदी का जलस्तर कम होने पर गांव के लोग उसकी तलाश में जुट गए। सुबह करीब पांच बजे उसका शव घटना स्थल से 40 मीटर दूर झाड़ी में अटका मिला। परिजन उसके शव को अपने घर ले आए। सूचना पर पुलिस उनके घर पर पहुंची। विक्की के शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। सौरभ की मौत से उसकी मां सुशीला देवी, बड़े- भाई गौरव, पिता राजवीर सिंह का रोते हुए बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed