फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The body of a laborer who died due to electrocution

Moradabad News: करंट से मरे मजदूर के शव को भेजा गया झारखंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
The body of a laborer who died due to electrocution
मुरादाबाद। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंडाल में करंट से मृत मजदूर के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजन मजदूर के शव को लेकर झारखंड चले गए। हादसे में झुलसे छह मजदूरों को टीएमयू अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, लेकिन एक मजदूर का इलाज अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर जीरो प्वाइंट पर एक मैदान में कांग्रेस ने ठहरने के लिए पंडाल बनाया गया था। यहां कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी आए थे। शनिवार की शाम लगभग पांच बजे अचानक खंभे में करंट उतरने से एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि सात मजदूर झुलस गए थे। सभी मजदूर झारखंड के जनपद चतरा के सिल्ला गांव के निवासी हैं। यह हादसा उस समय हुआ था जब मजदूर पंडाल का सामान ट्रक में लोड कर रहे थे। उसी दौरान बाहर लगे सुरक्षा टावर के लोहे का एंगल बिजली के तार से टकरा गया था। करंट उतरने से एंगल को पकड़े मजदूर नरेश तुरी की मौके जान चली गई। पुलिस ने झुलसे मजदूरों को टीएमयू में भर्ती कराया। कटघर थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि झुलसे मजदूर अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, लेकिन छह मजदूरों की छुट्टी कर दी गई है। एक अन्य मजदूर जानकी तुरी का अभी इलाज चल रहा है। मृतक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed