फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ?? ??? ?? ????? The body of a girl student missing for two days was found hanging

पेड़ पर लटका मिला लापता युवती का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
?? ??? ?? ????? The body of a girl student missing for two days was found hanging
मुरादाबाद। घर से दो दिन पहले लापता हुई छात्रा का शव बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में पेड़ पर लटका हुआ मिला। पोस्टमार्टम में हैंगिंग आने पर पुलिस ने खुदकुशी का मामला बताया है। परिजनों ने भी मनोरोगी बताते हुए खुदकुशी की बात कही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूलरूप से रामपुर जनपद के रमपुरा गांव निवासी सुभाष कुमार लाकड़ी फाजलपुर स्थित फैक्टरी में काम करते हैं। वह अपने परिवार के साथ कटघर थाना क्षेत्र में गांगन तिराहे से सटे ग्राम मिलक पंडित नगला में किराये के मकान में रहते हैं। सुभाष की मझली बेटी स्वाति (17) कक्षा नौ में पढ़ती थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि स्वाति मंगलवार की दोपहर मां से दुपट्टा खरीदने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसके बाद से वह लापता थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह जंगल में गए लोगों ने करीब 6.30 बजे मैनाठेर थाना क्षेत्र में गांगन तिराहे से आगे मुरादाबाद-संभल हाईवे से सटे जंगल में एक किशोरी का शव पेड़ से बंधे दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मैनाठेर और कटघर थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर बाद सुभाष व अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मृतका की पहचान अपनी लापता बेटी स्वाति के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सूचना मिलने पर एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और सीओ बिलारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। छात्रा ने आत्महत्या किन कारणों से की है, इसकी जांच की जा रही है।
दूसरी ओर सुभाष ने मैनाठेर थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की दोपहर में उनकी बेटी स्वाति घर से दुपट्टा लेने के लिए निकली थी। वह मनोरोगी थी। इसके चलते ही उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।

अंतिम संस्कार में मौजूद रही पुलिस
कुंदरकी। मुरादाबाद से छात्रा स्वाति का शव कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम मिलक पंडित नगला में उसके घर पर पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। छात्रा के माता-पिता, दो बहनें और एक भाई बिलखते रहे। शाम को गमगीन माहौल में गांगन नदी के किनारे छात्रा का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान मैनाठेर पुलिस भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed