फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   The accused of cow slaughter reached the police station by putting a placard around his neck, said now I will not commit crime

गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा गोकशी का आरोपी, बोला अब नहीं करुंगा अपराध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
The accused of cow slaughter reached the police station by putting a placard around his neck, said now I will not commit crime
मुरादाबाद। बिलारी थानाक्षेत्र से फरार चल रहे गोकशी के आरोपी यामीन ने कार्रवाई के डर से गुरुवार दोपहर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। वह गले में तख्ती डालकर पहुंचा और उसने कहा कि वह अब अपराध नहीं करेगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक मूंढापांडे के सक्टू नगला निवासी यामीन गुरुवार दोपहर गले में तख्ती डालकर सिविल लाइंस थाने पहुंचा। उस वक्त थाने में वादी दिवस चल रहा था, यह दृश्य देख सभी लोग आरोपी यामीन की ओर देखने लगे। वादी दिवस में शिकायतों सुन रहे एसपी क्राइम अशोक कुमार और थाना प्रभारी आरपी सिंह ने भी उससे पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि रात में एसओजी ने उसके घर दबिश दी थी। गुरुवार सुबह ठाकुरद्वारा में पुलिस ने मुठभेड़ में एक बदमाश की टांग में गोली मारी दी थी, जिसे सुनकर वह घबरा गया था। इसके बाद उसने आत्मसमर्पण करने का निर्णय लिया।एसपी क्राइम ने बताया कि बिलारी पुलिस ने मार्च 2021 में पशु बरामद किए थे। उस समय मौके से पकड़े गए तीन आरोपियों ने अपने चौथे साथी का नाम अकरम बताया था और उसका मोबाइल नंबर भी पुलिस टीम को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने इस नंबर की डिटेल निकलवाई तो पता चला आरोपी का नाम अकरम नहीं, बल्कि यामीन है। इसके बाद से पुलिस और एसओजी आरोपी यामीन की तलाश में जुटी थी। आरोपी को संबंधित बिलारी थाने भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed