Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tenant's friend raped landlord's daughter, arrested

Moradabad News: किरायेदार के दोस्त ने मकान मालिक की बेटी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 08:04 AM IST
विज्ञापन
Tenant's friend raped landlord's daughter, arrested
मुरादाबाद। चिल्ली पोटैटो में नशीला पदार्थ खिलाकर किराएदार के दोस्त ने मकान मालिक की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर आरोपी ने छात्रा के भाई को जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मझोला पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी किराएदार के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के रहने वाले पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार की सुबह सात बजे घर से स्कूल के लिए निकली थी। बेटी के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने छानबीन की तो पता चला कि बेटी स्कूल नहीं गई है। शाम 4:30 बजे उसकी बेटी बदहवास अवस्था में घर पहुंची। पूछताछ से पता चला कि उसकी बेटी से एकता काॅलोनी निवासी विशाल सैनी उसे स्टेशन पर मिला था। वहां उसने चिल्ली पोटैटो खिलाया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। आरोपी बेटी को स्कूटी पर बैठाकर अपने दोस्त के कमरे पर ले गया। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने पुलिस से शिकायत की तो उसके भाई को जान से मार दिया जाएगा। आरोपी पीड़ित किशोरी के घर के नजदीक छोड़कर भाग निकला। बेटी ने घर पहुंचने पर परिजनों को आपबीती सुनाई। इस मामले में पिता की तहरीर पर मझोला पुलिस ने पॉक्सो सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी विशाल सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पूछताछ से पता चला कि विशाल सैनी का दोस्त किशोरी के घर में किराएदार है। किराएदार के यहां विशाल आता जाता था। धीरे धीरे उसने मकान मालिक की बेटी से नजदीकियां बढ़ा ली। मौका मिलने पर उसने मकान मालिक की बेटी को चिल्ली पोटैटो में नशीला पदार्थ खिलाकर अपना शिकार बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed