फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ten buses challaned, anger in the association

Moradabad News: दस बसों का चालान, एसोसिएशन में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Ten buses challaned, anger in the association
मुरादाबाद। ट्रैफिक पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर मुरादाबाद-धामपुर रूट पर संचालित 10 अनुबंधित बसों का एक लाख रुपये का चालान किया। सभी बसों का चालान एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन जैसे आपातकालीन वाहनों को मार्ग में पास नहीं देने पर किया गया है। इसको लेकर अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने एसएसपी सतपाल अंतिल से लिखित शिकायत की। एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी बसों का चालान एक ही जुर्म के लिए किया गया है। बसों का चालान करने के लिए आगे से नंबर प्लेट की फोटो खींचा गया है। उन्होंने बताया कि फोटो में किसी तरह का कोई आपातकालीन वाहन नहीं दिखाई दे रहा है। उनका कहना है कि टैफिक पुलिस की ओर से एक-एक बस का 10-10 हजार रुपये का चालान किया गया है। इसकी वजह बस मालिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के संरक्षक महेंद्र सिंह बग्गा ने बताया कि कांठ रोड पर चलने वाली सभी अनुबंधित बसों का चालान गलत तरीके से किया गया है। संबंधित अधिकारी से बातचीत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई जाए और गलत चालान को तत्काल रद्द किया जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्की चौधरी का कहना है कि अनुबंधित बसों का चालान गलत तरीके से किया जा रहा है। इसके बारे में संबंधित अधिकारी से पूछे जाने पर कोई उचित जवाब नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुबंधित बस मालिक मोहम्मद आमिर ने बताया कि बसों को यात्री कम मिल रहे हैं। इसके साथ बसों का बिना किसी गलती के 10 हजार का चालान काट दिया गया है। इसकी वजह काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अनुबंधित बस ऑपरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन का कहना है इस मामले को लेकर सीएम पोर्टल पर भी शिकायत की गई है। इसके साथ ही सभी पदाधिकारी मुख्यमंत्री के नाम से पत्र भी भेजेंगे।

राजभवन में प्रस्तुतिकरण के दौरान मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अन्य। स्रोत ः राजभवन

राजभवन में प्रस्तुतिकरण के दौरान मौजूद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व अन्य। स्रोत ः राजभवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed