फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   temprature get down on new year

पीतल नगरी में नए साल का स्वागत करेगी कड़ाके की ठंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
temprature get down on new year
मुरादाबाद। मौसम में अब बदलाव होगा और बादल ठंड को बढ़ाएंगे। मौसम विभाग ने तीन दिन तक बादल छाने की संभावना व्यक्त की है। इससे शहरवासी एक बार फिर ठिठुरन और गलन से परेशान रहेंगे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि एक जनवरी को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अब सर्दी के मौसम का दूसरा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। 27 दिसंबर से मौसम में परिवर्तन दर्ज किया जाएगा और 29 दिसंबर तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में तीन मिलीमीटर तक बारिश का अनुमान है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होगी। रविवार से मंगलवार तक धूप की तपिश कम हो जाएगी। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा रहेगा। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी और गलन व ठिठुरन बढ़ेगी। रात का तापमान भी एक जनवरी को तीन डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एक जनवरी तक का पूर्वानुमान डिग्री सेल्सियस में है :-
तारीख न्यूनतम अधिकतम मौसम
27 दिसंबर छह 20 सुबह के समय कोहरा, मौसम साफ, शाम को बादल
28 दिसंबर पांच 20 कोहरा, बादल
29 दिसंबर छह 19 शीतलहर
30 दिसंबर पांच 18 शीतलहर
31 दिसंबर चार 18 कोहरा
एक जनवरी तीन 18 कोहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed