फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Tehsil Bar Election: Nomination on June 3 and 4, advocates will vote on June 12

तहसील बार चुनाव : तीन व चार जून को नामांकन, 12 को अधिवक्ता करेंगे मतदान

Wed, 28 May 2025 01:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 28 May 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Tehsil Bar Election: Nomination on June 3 and 4, advocates will vote on June 12
कांठ। तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के क्रम में मंगलवार को चुनाव समिति/ऐल्डर कमेटी ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए बार चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया। जिसके तहत तीन और चार जून को नामांकन और 12 जून को अधिवक्ता मतदान करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार को चुनाव समिति/ऐल्डर कमेटी के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर सिंह की मौजूदगी में चुनाव समिति में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया। जिसमें 108 अधिवक्ताओं के नाम शामिल हैं। इसके बाद चुनाव समिति ने बैठक कर बार चुनाव कराने की रूपरेखा बनाते हुए चुनावी कार्यक्रम घोषित किया। समिति अध्यक्ष महावीर सिंह, सचिव शहजाद रफी खान और कोषाध्यक्ष संजीव कुमार विश्नोई ने बताया कि तीन व चार जून को नामांकन कराए जाएंगे। इसके बाद पांच जून को नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति की प्रक्रिया होगी। छह जून को नाम वापसी और 12 जून को सुबह 10:00 से दोपहर दो बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसी दिन तीन बजे से मतों की गणना होगी। चुनाव समिति द्वारा चुनावी कार्यक्रम घोषित करने के बाद अध्यक्ष, महासचिव सहित अन्य पदों पर चुनाव लड़ने वाले दावेदार अधिवक्ताओं में चुनाव की सरगर्मी तेज हो रही है। वह अपने समर्थकों के साथ मतदाता अधिवक्ताओं में अपनी पैठ बनाने में जुट गए हैं। इस बार चुनाव में 108 अधिवक्ता मतदान करेंगे। चुनाव समिति द्वारा चुनाव की तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed