फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Teenager fed her family with intoxicating pills

किशोरी ने अपने परिजनों को खाने में दी नशे की गोलियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Teenager fed her family with intoxicating pills
छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव के ही रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग के चलते एक किशोरी ने अपने परिजनों को खाने में नशे की गोलियां दे दीं। होश में आने के बाद शुक्रवार को यह मामला छजलैट थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। शाम तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक यह मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाले एक किशोरी का अपने ही गांव के रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन किशोरी की आयु कम होने के कारण उसके परिजनों को शादी से ऐतराज है। इसको लेकर किशोरी ने अपने परिजनों को खाने में नशे की गोलियां दे दीं। जब होश में आए परिजनों को खाने में नशे की गोलियां देने के बारे में पता चला तो शुक्रवार को यह मामला छजलैट थाने पहुंच गया। जिस पर पुलिस ने किशोरी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया। पूरा दिन दोनों पक्षों में समझौते को लेकर भी प्रयास चलते रहे। शुक्रवार शाम तक इस मामले में कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई थी। छजलैट थाने के उपनिरीक्षक विमल किशोर ने बताया कि किशोरी पक्ष की ओर से कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। फिलहाल शाम तक दोनों पक्ष छजलैट थाने पर जमे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed