{"_id":"67ed9d07fb84dc16f307fa91","slug":"teen-injured-by-bullet-during-a-fight-in-umri-kalan-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-107926-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: उमरी कलां में झगड़े के दौरान चली गोली से किशोर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: उमरी कलां में झगड़े के दौरान चली गोली से किशोर घायल
Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कांठ। किसी बात को लेकर दो पक्षों में हो रहे झगड़े के दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। यहां अपने घर के बाहर खड़े एक किशोर के पेट को छूते हुए गोली निकल गई। जिससे किशोर घायल हो गया, उसे इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। गोली चलने की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
मामला कांठ के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला चौधरियान का है। यहां बुधवार की शाम मोहल्ले के ही दो पक्षों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था, मौके पर तमाम लोग एकत्र थे। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष के युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली यहां अपने घर के बाहर खड़े मोहल्ले के ही किशोर मोहम्मद रजी 16 के पेट को छूते हुए निकल गई। जिससे किशोर घायल हो गया। फायर होने से अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल किशोर को आनन-फानन में कांठ सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती करते हुए इलाज शुरू किया। इधर झगड़े के दौरान गोली चलने की सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।