{"_id":"571862f54f1c1bef378b4e49","slug":"technician-gied","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आकर टेक्नीशियन की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आकर टेक्नीशियन की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे यार्ड में कैरिज एंड वैगन वर्कशाप में गुड्स ट्रेन का निरीक्षण करते समय तकनीशियन हाईटेंशन की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में उन्हें रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कैरिज एंड वैगन वर्कशाप में कार्यरत संजीव भटनागर (45 वर्ष) की बुधवार को शाम चार से 12 बजे की शिफ्ट में ड्यूटी थी।
दोपहर में मरम्मत के लिए हर्रावाला से घाट लोड (गुड्स ट्रेन) मरम्मत के लिए आई थी। ट्रेन को डाउन यार्ड में 14 नंबर लाइन पर खड़ा किया गया था। शाम छह बजे संजीव भटनागर वर्कशाप में ट्रेन भेजने से पहले उसका निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान यार्ड में घूम रहे जानवर ने उन पर हमला कर दिया। उससे बचने के लिए वे लाइन नंबर 15 की ओर भागे और वहां खड़े टैंक वैगन पर चढ़ गए।
टैंक वैगन पर चढ़ने से वे 25 हजार केवीए की हाईटेेंशन लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। लाइन से तेज झटके से छूटने के बाद वे नीचे गिर गए। वहां काम कर रहे कर्मचारी उन्हें रेलवे अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। परिवार में केवल उनकी पत्नी ही है। वे लोको कालोनी के रेलवे क्वार्टर में रह रहे थे।