फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   teasing story bindup in two hours

छेड़छाड़ की थ्योरी दो घंटे में धड़ाम

Sun, 10 Jan 2016 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Sun, 10 Jan 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
नागफनी थानाक्षेत्र के बंगला गांव में शनिवार को एक युवती ने फोटो स्टूडियो के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तो युवती हंगामा करने लगी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। लेकिन पूछताछ में युवती संतोषजनक जबाव नहीं दे पाई।
विज्ञापन



इसके बाद वह अपने आरोपों से मुकरने लगी। हालांकि उसने किसके कहने पर ये आरोप लगाए थे इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मुकदमा एक्सपंज कर युवती के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। आरोप लगाने वाली युवती कांशीराम नगर की रहने वाली है। शनिवार को वह नागफनी के शिवम फोटो स्टूडियो में पहुंची।
विज्ञापन



कर्मचारी फोटो बना रहा था कि वह तेजी से स्टूडियो के बाहर निकल आई और हंगामा करने लगी। उसने कर्मचारी अर्जुन पर दरवाजा बंद कर  छेड़खानी करने और कैमरे में अश्लील फोटो बनाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर नागफनी पुलिस भी पहुंच गई। उसने पुलिस के सामने भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



विवाद बढ़ने पर पुलिस दोनों को थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने कैमरे की फुटेज खंगाली। लेकिन उसमें कोई भी आपत्तिजनक फोटो नहीं मिला। फिर भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने उससे पूछा कि वह कांशीराम नगर में रहती है तो फोटो बनवाने बंगला गांव ही क्यों आई थी। उसने ने जबाव दिया कि यहां उसकी सहेली रहती है।


उसी से मिलने आई थी। लेकिन सहेली नहीं मिली। जबकि वह अपनी सहेली का घर भी नहीं पता पाई। इतना ही नहीं उसे सहेली के पिता का नाम भी मालूम नहीं है। जब पुलिस ने युवती से सवाल किए तो वह खुद को घिरा देख अपने आरोपों से मुकरने लगी। उसने कहा कि वह समझौता करना चाहती है।



इसके बाद पुलिस ने दोनों को घर भेज दिया। एसओ नागफनी बीएस राणा ने बताया कि मुकदमा एक्सपंज किया जा रहा है। आरोप लगाने वाली युवती के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फोटो स्टूडियो के मालिक टिंकू शर्मा का मकान को लेकर विवाद चल रहा है। इस मामले की भी जांच की जा रही है कि कहीं उसे दूसरे पक्ष ने तो स्टूडियो नहीं भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed