{"_id":"6aaf763f72c0dd6a49025f7b","slug":"teachers-felicitation-ceremony-114-teachers-honored-amar-ujala-platform-education-minister-present-awards-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक सम्मान समारोह: अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होंगे 114 अध्यापक, शिक्षा मंत्री करेंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक सम्मान समारोह: अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होंगे 114 अध्यापक, शिक्षा मंत्री करेंगी सम्मानित
Sun, 20 Sep 2026 11:31 AM IST
Vimal Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:31 AM IST
सार
अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से पंचायत भवन सभागार में शिक्षक सम्मान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। 22 दिन चली वोटिंग में 78 स्कूलों के 82 हजार विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और 114 शिक्षक विजेता चुने गए।
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला और जिज्ञासा हॉस्पिटल की ओर से हो रहे शिक्षक सम्मान-2026 के तहत रविवार को शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पंचायत भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम मे जिले के 114 विजेता शिक्षक सम्मानित होंगे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी होंगी। इस कार्यक्रम के तहत 25 अगस्त से स्कूलों में जूनियर और सीनियर दोनों वर्गों में मतदान शुरू हुआ था। 22 दिनों तक चली प्रक्रिया में 78 स्कूलों में वोटिंग कराई गई।
विज्ञापन
82 हजार छात्र-छात्राओं द्वारा की गई वोटिंग के आधार पर 114 शिक्षक विजेता बने। इन विजेता शिक्षकों के साथ ही संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन