{"_id":"69c6e8f80cbc9405bf0aee16","slug":"teacher-brutally-beaten-electrocuted-in-tdi-city-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-864227-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: टीडीआई सिटी में शिक्षिका को बेरहमी से पीटा, करंट भी लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: टीडीआई सिटी में शिक्षिका को बेरहमी से पीटा, करंट भी लगाया
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में टीडीआई सिटी में एक शिक्षिका पर उसके पति ने हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति, देवर और ननद ने उसे बिजली का करंट भी लगाया। सूचना मिलने पर शिक्षिका के भाई मौके पर पहुंच गए और उन्होंने अपनी बहन को टीएमयू में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत तीन के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि उनका बर्तनों का कारोबार है। उनकी बहन प्रीति अग्रवाल शिक्षिका हैं और सिविल लाइंस के टीडीआई सिटी में रहती हैं। 25 मार्च की दोपहर करीब 3:15 बजे उनके भांजे काव्यांश अग्रवाल की कॉल आई। वह बहुत घबराया हुआ था और उसने बताया कि पापा रचित अग्रवाल,चाचा आकाश अग्रवाल ने मां के साथ मारपीट की है। उनके सिर और मुंह से खून निकल रहा है। इसके अलावा बुआ बोल रहीं हैं कि इस घटना को अगर हादसा दिखाना है तो प्रीति को करंट लगाना होगा। इसके बाद सभी आरोपियों ने मां को करंट लगाया है। अंकुर अग्रवाल और उनके परिजन मौके पर पहुंच गए। वह प्रीति को मौके से उठाकर सिद्ध अस्पताल ले गए लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमयू भेज दिया गया है। जहां प्रीति ने बताया कि वह घटना से कुछ समय पहले ही स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह ट्यूशन पढ़ाने जाने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान पति और देवर ने हमला कर दिया। उन्होंने रुपयों की मांग की। रुपये नहीं देने पर उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसे कमरे में करंट लगाया। इसी दौरान मेरा बेटा काव्यांश आ गया तो आरोपी मौके से भाग गए। सीओ सिविल लाइंस कुलदीप गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति,देवर और ननद के खिलाफ जानलेवा हमले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।