फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   TB

साढ़े तीन लाख आबादी की होगी स्क्रीनिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
TB
TB
मुरादाबाद। मुरादाबाद जिले में गुरुवार से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान शुरू होगा। 23 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में 175 टीमें घर-घर जाकर टीबी के रोगियों को चिह्नित करेंगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनीता अग्निहोत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभियान में चिह्नित रोगियों के बलगम की जांच के लिए 18 डीएमसी बनाई गई हैं। 175 टीमों में प्रत्येक टीम में आंगनबाड़ी और आशा वर्कर के साथ एक एनजीओ कर्मी शामिल होगा। 35 सुपरवाइजर अभियान की निगरानी करेंगे। हर पांचवीं टीम पर एक सुपरवाइजर होगा। एक टीम एक दिन में 50 घर कवर करेगी। जिला क्षय रोग अधिकारी डा. दिनेश कुमार प्रेमी ने बताया कि इस बार साढ़े तीन लाख की आबादी की स्क्रीनिंग की जाएगी। मरीज की पुष्टि होने पर 48 घंटे के अंदर इलाज शुरू कराया जाएगा। इस दौरान मनोज कुमार, अंकुर शर्मा, विजय सिंह, अनुज शर्मा और नरेश राना मौजूद रहे।
विज्ञापन

घनी आबादी क्षेत्रों में चलेगा अभियान
जिले में 16 क्षय रोग ट्रीटमेंट सेंटर हैं। अभियान के तहत 13 सेंटर कवर होंगे। इनमें कटघर, करूला और ठाकुरद्वारा टीयू में अभियान नहीं चलेगा। पिछले चरण में तीनों सेंटर कवर हो चुके हैं। अभियान का फोकस घनी आबादी, मलिन बस्तियां, मजदूर वर्ग एवं ईंट भट्टा क्षेत्र होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- टीबी माइक्रोबैक्टीरियम ट्यूबरक्लोसिस नामक जीवाणु से होने वाला रोग है। संक्रामक रोग होने के कारण साल भर में 10 से 15 व्यक्तियों में टीबी फैलाता है। दुनिया में सबसे अधिक टीबी रोगी भारत में हैं।
- डा. जावेद, जिला समन्वयक
क्या है एमडीआर
जिन मरीजों में टीबी की प्राथमिक दवा का असर नहीं होता है उन्हें मल्टी ड्रग रेजिस्टेंस (एमडीआर) कहते हैं। यह टीबी का खतरनाक रूप है। इसमें हाई पावर की दवा दी जाती है। इसके बाद भी कई रोगियों की मौत हो जाती है।

टीबी के लक्षण
------------
- दो हफ्ते से ज्यादा खांसी, बलगम के साथ खून आना, दोपहर बाद बुखार आना, वजन कम होना, भूख कम लगना, शरीर में कही भी गांठ होना, रात में सोते समय पसीना आना,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed