{"_id":"68507d7e72ec6a6ed602a9a0","slug":"tantrik-was-killed-to-avenge-his-sisters-death-bilari-news-c-307-1-smbd1005-104605-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: बहन की मौत का बदला लेने के लिए की तांत्रिक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: बहन की मौत का बदला लेने के लिए की तांत्रिक की हत्या
Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 17 Jun 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)। तांत्रिक गुलाब सिंह की रंजिशन हत्या में पुलिस ने मुख्य आरोपी संजीव को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया , जबकि उसके दो साथी अभी पकड़ से बाहर हैं उनकी गिरफ्तारी को पुलिस की दो टीमें दबिश दे रहीं हैं। संजीव ने कबूल किया है कि उसने अपनी बहन की मौत का बदला देने के लिए तांत्रिक की हत्या की है। कुंदरकी क्षेत्र के गांव हरियाना निवासी तांत्रिक गुलाब सिंह सैनी की शनिवार रात घर के आंगन में सोते समय धारदार हथियार से गला रेतकर नृशंस हत्या कर दी गई थी।
यहां तक कि हत्यारों ने शरीर के पर कई वार कर गहरे घाव कर दिए थे। तांत्रिक की पत्नी बूची सैनी ने मैनाठेर क्षेत्र के ग्राम संदलपुर निवासी संजीव कुमार और उसके तीन अज्ञात साथियों पर झाड़ फूंक की चली आ रही रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। रविवार को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी संजीव को गिरफ्तार कर लिया और जिसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा भी बरामद कर लिया है।
थाना प्रभारी प्रदीप सहरावत ने बताया कि हत्यारोपी संजीव ने पूछताछ में बताया कि करीब एक साल पहले उसकी बहन कामिनी (19) बीमार हो गई थी, उसको डॉक्टर को दिखया तो कुछ आराम नहीं हो रहा था, तभी परिवार वालों ने तांत्रिक गुलाब सिंह से बहन का इलाज कराने के लिए कहा तब गुलाब सिंह ने झाड़ फूंक व तंत्र क्रिया की थी जिससे उसकी बहन और ज्यादा बीमार हो गई। जुलाई 2024 में उसकी बहन की मृत्यु हो गई थी। संजीव और उसके परिवार वालों शक था कि उसकी बहन को गुलाब सिंह ने तंत्र क्रिया करके ही मारा था।
विज्ञापन
इसके कुछ दिन बाद उसके पिता होरी सिंह भी बीमार रहने लगे और उनके स्वास्थ्य की स्थिति बिगड़ती चली गई तब दूसरे तांत्रिक ने उनको बताया कि उनके पर घर पर तंत्र विद्या कर रखी है तथा एक-एक करके परिवार के सभी सदस्य इसी तरीके से मरते रहेंगें। अब उसके पिता की मृत्यु जल्द हो जाएगी, उसके बाद उसकी मां हरवती बीमार हो जाएगी और पूरा घर बर्बाद हो जाएगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि इस बात को सुनकर संजीव परेशान और तनाव में रहने लगा जिसके चलते संजीव ने गांव के ही अपने साथी कुलदीप और विनोद के साथ मिलकर छुरे से तांत्रिक की नृशंस हत्या कर दी।
पुलिस ने गिरफ्तार हत्यारोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया और वहां से कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जेल भेज दिया गया।