{"_id":"6a66750628067d57dd01f2ea","slug":"talents-showcased-their-skills-at-the-cultural-competition-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-956496-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने बिखेरा हुनर
विज्ञापन
मुरादाबाद। अग्रवाल सभा की ओर से एमआईटी कॉलेज में गायन, वादन, नृत्य और हनुमान चालीसा गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल और विशिष्ट अतिथि प्रिया अग्रवाल रहीं। प्रतियोगिता का आयोजन पांच वर्गों में किया गया।
पहले वर्ग में 10 वर्ष तक के बच्चों की गायन एवं वादन प्रतियोगिता में अयांश अग्रवाल का पहला, विराग अग्रवाल का दूसरा और आर्यन अग्रवाल का तीसरा स्थान रहा। वहीं दूसरे वर्ग में 10 वर्ष तक के बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में आरोही अग्रवाल का पहला, अर्नव बंसल का दूसरा और अर्चित गोयल का तीसरा स्थान रहा। तीसरे वर्ग में 11 से 22 वर्ष तक के प्रतिभागियों में अनिका अग्रवाल का पहला, आश्वी अग्रवाल का दूसरा और आरुष अग्रवाल का तीसरा स्थान रहा। वहीं 23 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों की भजन में मुकेश अग्रवाल ने पहला, राधा बंसल ने दूसरा और रेखा मित्तल ने तीसरा स्थान पाया। इसके साथ ही बॉलीवुड में आशीष अग्रवाल का पहला, अभय अग्रवाल का दूसरा और राकेश अग्रवाल का तीसरा स्थान रहा है। कार्यक्रम के संयोजक राजीव अग्रवाल, गौरव गोयल, गुंजन अग्रवाल और संजीव गोयल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष महेश अग्रवाल और संचालन मंत्री सीए अजीत कुमार अग्रवाल ने की। कोषाध्यक्ष पवन अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सभा के संरक्षक अजय गुप्ता, शरद अग्रवाल, उपाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, उपमंत्री मनोज कुमार अग्रवाल, सह-कोषाध्यक्ष रचित अग्रवाल, भंडारी संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।