{"_id":"576b73434f1c1bc525b4860a","slug":"taking-a-loan-of-subsidies-2-5-million-start-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 लाख का लोन लेकर शुरू करें रोजगार, सरकार देगी सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 लाख का लोन लेकर शुरू करें रोजगार, सरकार देगी सब्सिडी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 23 Jun 2016 06:34 PM IST
विज्ञापन
रोजगार लोन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप सेवा या उत्पादन क्षेत्र में काम करना चाहते हैं तो तीन उद्योग केंद्र आपको बैंकों से 25 लाख तक का लोन दिला सकते हैं। इस लोन पर आपको 35 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम ने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों को लोन देने का प्रावधान है। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के लिए 35 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र के लिए 25 प्रतिशत की सब्सिडी है।
पीएमईजीपी लोन में सेवा क्षेत्र के रोजगार के लिए 10 लाख और उत्पादन क्षेत्र के लिए 25 लाख रुपए मिलेंगे। लोन लेते समय सामान्य वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लोगों को 5 प्रतिशत मार्जिन मनी लगानी होगी। आरक्षित वर्ग में एससी, ओबीसी, महिला, अल्पसंख्यक, विकलांग, भूतपूर्व सैनिक शामिल हैं।
विज्ञापन
इस लोन के लिए खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड और जिला उद्योग केंद्रों से संपर्क कर अधिक जानकारी ले सकते हैं। खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड में जाकर फार्म भरकर या ऑनलाइन इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं जिला उद्योग केंद्र में केवल ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
पीएमईजीपी के तहत लोन देने के लिए जिला उद्योग केंद्र को 60 और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड को 27 इकाईयां गठित करने का लक्ष्य दिया गया है। इसके तहत 87 लोगों को लोन दिया जाएगा। इसके अलावा आवेदन आने पर अधिक लोगों को भी इस लोन का लाभ मिलेगा।