{"_id":"632e010ac3cbd86e9f1f2f7c","slug":"take-serious-action-against-illegal-persons-city-news-mbd442144453","type":"story","status":"publish","title_hn":"माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें: मंडल आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें: मंडल आयुक्त
सार
मंडलीय कानून व्यवस्था की बैठक में शुक्रवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।कहा कि सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद। मंडलीय कानून व्यवस्था की बैठक में शुक्रवार को कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस अफसरों को निर्देश दिए कि हर हर छोटी बड़ी घटना को गंभीर से लें। थाने चौकी में ऐसा माहौल बनाएं कि लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें और जनता की नजरों में पुलिस की छवि अच्छी बने।
मंडल आयुक्त सभागार में आयोजित बैठक में कानून एवं विधि व्यवस्था, अपराध स्थिति तथा निरोधात्मक कार्यवाही, अभियोजन कार्य, एवं विशिष्ट महानुभावों की सुरक्षा के लिए गनर के संबंध में समीक्षा की गई। कहा कि सौहार्द, शांति और कानून व्यवस्था राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
डीआईजी शलभ माथुर ने कहा कि गोकशी और अवैध परिवहन की रोकथाम के लिए इन घटनाओं में शामिल लोगों की सूची बनाकर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। लूट, हत्या डकैती के आरोपियों पर इनाम दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि संवेदनशील और दो समुदायों से जुड़े मामलों में निष्पक्ष व त्वरित कार्रवाई की जाए। किसी भी धार्मिक एवं अन्य आयोजन की वजह से रास्ता बाधित नहीं होना चाहिए। बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और ऐसे लोगों पर निगरानी भी की जाए। मादक पदार्थ की बरामदगी के मामले में प्रत्येक मामले मे स्रोत का पता लगाकर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
मुरादाबाद के डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, जिलाधिकारी अमरोहा बीके त्रिपाठी, डीएम रामपुर रविंद्र कुमार मांदड़, एसएसपी मुरादाबाद हेमंत कुटियाल समेत अन्य जनपदों के एसपी तथा अपर निदेशक अभियोजन, एसपीओ, संयुक्त निदेशक अभियोजन, एसपीओ, संयुक्त निदेशक अभियोजन भी मौजूद रहे।