फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   surgical strike in POK have Ok

सेना ने दिखाया दम.. कुछ हद तक भर गए उड़ी के जख्म

Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 30 Sep 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
surgical strike in POK have Ok
Indian Army - फोटो : File Photo
उड़ी हमले के जख्मों पर मरहम लग गया। एलओसी के उस पार पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर भारतीय सेना ने जिस तरह आतंकी कैंपों को तबाह कर 38 आतंकियों को मार गिराया, उससे देशभर में जश्न का माहौल है। डीजीएमओ ने जैसे ही टीवी पर आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी, लोग खुशी से उछल पड़े।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बधाइयों और प्रधानमंत्री मोदी व आर्मी को सेल्यूट करने का सिलसिला शुरू हो गया। एलओसी के उस पार भारतीय सेना के पराक्रम से उत्साहित युवाओं ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया तो बुजुर्ग टेलीविजनों से चिपके सर्जिकल स्ट्राइक का पूरा ब्यौरा जानने को उत्सुक दिखे।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों ने भी दलगत भावना से ऊपर उठकर सेना की इस कार्रवाई पर खुशी व्यक्त की। दोपहर एनाउंस होने के बाद से देर रात तक शहर में जगह - जगह मिठाइयां बांटने और पटाखे छुड़ाकर खुशियां मनाने  का सिलसिला जारी था। सोशल मीडिया पर ‘56 इंच का सीना’ स्टेटस की बाढ़ लगी है। सेना की कार्रवाई की तुलना अमेरिकी शील कमांडो द्वारा एबटाबाद में लादेन को मार गिराने वाले ऑपरेशन से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही उन्हें सबक भी सिखा दिया कि अब भारत के साथ जैसा करोगो वैसा भरना पड़ेगा। लेकिन अभी ये वक्त सावधानी का है। बौखलाहट में पाकिस्तान कोई भी कदम उठा सकता है। भारत के इस बदले ने मुझे एक नया उत्साह दिया है।


- नारायण कृष्ण, 1962, 65 और  1971 के युद्ध में शामिल रहे पूर्व सैनिक

 

पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक जरूरी थी। अगर हम शांत होकर बैठ जाएंगे तो पाकिस्तान की हरकतें बढ़ती जाएंगे। आतंकी बॉर्डर के नजदीक आकर अपने कैंप लगा रहे हैं। इस कार्रवाई से कम से कम वह बॉर्डर पर आने की जरूरत तो नहीं करेंगे। सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना को बधाई। पाकिस्तान को हर मोर्चे पर भारत ने जबाव दिया है।
-डा. राजीव श्रीवास्तव, पूर्व चिकित्सक आर्मी अस्पताल, पठान कोर्ट 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed