फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Supreme Court's decision on Article 370 is historic

अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक : जफर इस्लाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:51 PM IST
विज्ञापन
Supreme Court's decision on Article 370 is historic
मुरादाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद जफर इस्लाम ने कहा कि अनुच्छेद 370 के मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला ऐतिहासिक है। जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 समाप्त होने पर 45 प्रतिशत आतंकी घटनाओं और जवानों के बलिदान में 65 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय आए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि अनुच्छेद 370 समाप्ति का असर रहा कि वहां पथराव की घटनाएं बंद हो गईं। इस साल 1.88 करोड़ पर्यटक शांति से घूमकर लौटे हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ अब मिल रहा है। वर्तमान हालात से वहां के लोग खुश हैं। पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय शर्मा और मीडिया प्रभारी संजय ढाका मौजूद थे।
विज्ञापन

लोकसभा की 350 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि चार राज्यों के चुनाव ने सिद्ध कर दिया है कि कांग्रेस समाज को विभाजित करने का काम करती है। भाजपा को विधानसभा चुनाव से काफी ऊर्जा मिली है। लोकसभा चुनाव में लोगों को दिखाई देगा। प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के चलते भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 350 प्लस सीटें जीतेंगी। तेलंगाना विस चुनाव में भाजपा ने आठ सीटें जीती हैं और 37 स्थानों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। वहां भाजपा के संघर्ष का लाभ कांग्रेस को मिल गया, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा नौ सीटें जीतेगी। वहां कांग्रेस के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का ट्रैक रिकार्ड काफी खराब रहा है। तेलंगाना के युवा प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। कांग्रेस और बीआरएस दोनों दल भ्रष्टाचार से घिरे हैं। प्रधानमंत्री की देश में अप्रूवल रेटिंग 76 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कपूर कंपनी पुल के लिए डीआरएम से की बात
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि वह मुरादाबाद के विकास के लिए हमेशा आगे रहे हैं। कपूर कंपनी पुल शीघ्र बनाने के लिए उन्होंने केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से बात की थी। पुल का सर्वे हो चुका है। टेंडर होने वाला है। इस मामले में उन्होंने पत्रकारवार्ता के दौरान डीआरएम मुरादाबाद से बात की। डीआरएम ने कहा कि शीघ्र पुल के लिए टेंडर होगा। इस मामले में वह दिल्ली जाकर केंद्रीय रेल मंत्री से भी मुलाकात करेंगे। जनता को घबराने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article