फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Support group friends honored

Moradabad News: अच्छा काम करने वाली सहायता समूह सखियों को किया सम्मानित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Support group friends honored
मंडी धनौरा। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को समृद्ध बनाने के लिए मंगलवार को ब्लॉक परिसर में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में समूह के माध्यम से अच्छा कार्य करने वाली सखियों को विधायक ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की सखियों को संबोधित करते हुए भाजपा विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सीमित संसाधनों के चलते सभी को नौकरी नहीं दी जा सकती है। लेकिन स्वयं सहायता समूह के जरिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने का काम अच्छे तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना चाहती है। मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी मिश्रा ने कहा कि स्वयं सहायता समूह ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक उन्नति का माध्यम बन चुके हैं। कार्यक्रम में विद्युत सखी, बैंक सखी, स्वास्थ्य सखी व दो अन्य को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। बाहर से आए ट्रेनर ने आमदनी बढ़ाने का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख आशा चंद्रा, बीडीओ विजय सक्सेना, जिला कृषि अधिकारी, गौरव गंधर्व, यादराम सिंह, मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed