{"_id":"6aef87d6d76555bb4208a9d5","slug":"supplier-arrested-with-2000-bottles-of-codeine-based-cough-syrup-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-1033910-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोडीनयुक्त कफ सिरप की दो हजार शीशियों के साथ सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोडीनयुक्त कफ सिरप की दो हजार शीशियों के साथ सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना पुलिस ने शनिवार सुबह कोडीनयुक्त कफ सिरप की दो हजार शीशियों के साथ करूला निवासी आरोपी सप्लायर फईम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने हरिद्वार के रुड़की से पहुंची शीशियां हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित सिद्दीकी ट्रांसपोर्ट से प्राप्त की थीं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि साझे में मेडिकल स्टोर चलाने वाले आसिफ और नवाज ने कोडीनयुक्त कफ सिरप की खेप ओम मेडिकोज इंटरप्राइजेज से मंगवाई थी। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि कटघर थानाक्षेत्र में कल्यापुर अंडरपास के पास शनिवार की सुबह करीब आठ बजे कटघर थाने की पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार रोककर तलाशी ली तो उसमें कोडीनयुक्त कफ सिरप की दो हजार शीशियां मिलीं। आरोपी कार चालक ने अपना नाम कटघर के करूला निवासी फहीम बताया। उसने बताया कि मूंढापांडे थानाक्षेत्र के सक्टूनगला निवासी नवाज और आसिफ के कहने पर कफ सिरप हनुमान मूर्ति स्थित सिद्दीकी ट्रांसपोर्ट से प्राप्त की थीं। साथ ही बताया कि नवाज और आसिफ भोजपुर के अकबरपुर में साझे में मेडिकल स्टोर चलाते हैं।
पुलिस ने अकबरपुर गांव में दबिश दी तो वहां खाली मकान में मेडिकल स्टोर का बैनर लगा रखा था। आरोपी नवाज ने अप्रैल 2026 को भोजपुर के अकबरपुर गांव में मेडिकल स्टोर चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग से लाइसेंस लिया था। पुलिस वहां पहुंची तो मेडिकल स्टोर में कोई दवा नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
सीओ कटघर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। शनिवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
मुरादाबाद के अलावा रामपुर और संभल तक सप्लाई
पुलिस की जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी हरिद्वार के रुड़की स्थित भगवानपुर क्षेत्र में कृष्णा विहार कॉलोनी टोल प्लाजा के पास राणा नाम के व्यक्ति से सिरप खरीदते थे। इसके बाद हनुमान मूर्ति तिराहा स्थित सिद्दीकी ट्रांसपोर्ट के माध्यम से खेप मुरादाबाद भेजी जाती थी। यहां से करूला कटघर निवासी फहीम अपनी कार में सिरप रखकर नवाज और आसिफ के बताए ठिकानों तक पहुंचाता था।
153 रुपये में खरीदकर 250 रुपये तक में बेचते थे
एसपी सिटी के मुताबिक आरोपी रुड़की से सिरप की एक शीशी 153 रुपये में खरीदते थे और मुरादाबाद में नशे के आदी लोगों समेत अन्य ग्राहकों को 230 से 250 रुपये तक में बेचते थे। पिछले पांच महीनों में इस तरह की यह चौथी खेप मुरादाबाद पहुंची थी। इससे पहले पहुंची खेपों और उनके खरीदारों के बारे में भी पुलिस जानकारी जुटा रही है।
संदिग्धों से पुलिस करेगी पूछताछ
पुलिस अब फरार आरोपियों आसिफ और नवाज की तलाश कर रही है। उनकी गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा कि सिरप की सप्लाई किन मेडिकल स्टोरों, दुकानों और अन्य ठिकानों पर की जा रही थी। पुलिस की एक टीम रुड़की जाकर सिरप उपलब्ध कराने वाले राणा और संबंधित मेडिकल कारोबारियों से भी पूछताछ करेगी।