{"_id":"5a41493a4f1c1b8e698c3c78","slug":"sunny-day-relif-from-the-cold","type":"story","status":"publish","title_hn":"3.4 डिग्री चढ़ा पारा, धूप ने दी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3.4 डिग्री चढ़ा पारा, धूप ने दी राहत
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
इस तरह से निकले लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रविवार को कड़ाके की ठंड के बाद सोमवार को लोगों को राहत मिली। इस दिन तापमान में 3.4 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। रविवार को कोहरे और कड़ाके की ठंड के बाद प्रकृति ने लोगों को क्रिसमस पर गुनगुनाती धूप का तोहफा दिया।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री और अधिकतम 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार की अपेक्षा जहां न्यूनतम तापमान में .4 की गिरावट दर्ज की गई वहीं अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री तक बढ़ा। सोमवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। लेकिन धूप जल्दी निकल जाने से कोहरा छंट गया और ठंड से राहत मिली।
धूप निकलने और क्रिसमस का पर्व होने से शहर में रौनक रही। धूप दिन भर खिली रही। इस कारण लोगों को ठंड से राहत मिली। रविवार रात के घने कोहरे से लोगों को सोमवार को धूप निकलने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन सुबह धूप निकलने के बाद लोग घरों से निकले। बाजार और क्रिसमस का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
वहीं राजकीय इंटर कालेज मुरादाबाद में मौसम की मानीटरिंग कर रहे निसार अहमद ने बताया कि अगले दो दिन भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।