फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sunderkand recitation took place with drums and cymbals in Brahmin Dharamshala.

Moradabad News: ब्राह्मण धर्मशाला में ढोलक-मंजीरों के साथ हुआ सुंदरकांड का पाठ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Sunderkand recitation took place with drums and cymbals in Brahmin Dharamshala.
कांठ। मोहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में चल रहे साप्ताहिक धार्मिक अनुष्ठान के क्रम में ब्राह्मण समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने ढोलक-मंजीरों के साथ मधुरवाणी में सुंदरकांड का पाठ किया।
विज्ञापन


इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व सभासद मुकेश शर्मा और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा और धर्मेंद्र कुमार शर्मा अपनी पत्नी अनीता शर्मा के साथ यजमान रहे। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने बताया कि ज्येष्ठ माह के आगामी बड़े मंगलवार को सुंदरकांड के पाठ का नीलम पांडेय पत्नी स्वर्गीय डॉ. राकेश चंद्र शर्मा और विमलेश शुक्ला द्वारा संयुक्त आयोजन कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सुंदरकांड के बाद ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के साथ ही सहयोगियों को भी स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम का चित्र बनाने वाली प्रतिभाशाली जूही शर्मा, उत्कृष्ट विचार रखने वाली रश्मि शर्मा, भूमिका शर्मा, अर्चना शर्मा, श्वेता शर्मा को सुंदर भजन गायन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अनुजा शर्मा, सुनीता शर्मा, विमलेश शर्मा, साक्षी शर्मा, प्रकृति गौड़, सीमा शर्मा, शिक्षा शर्मा, मनोरमा शर्मा, प्रतीक्षा शर्मा, मीनू शर्मा, विमला शर्मा, मोना शर्मा, शिवानी शर्मा, मेधा कौशिक, विनीता शर्मा, तारा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, सुनीता शर्मा, राखी शर्मा, साधना शर्मा आदि रहे।
--फोटो सं. 12
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed