फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Summer Holiday of schools

बच्चों अब मौज करो, 19 मई से सभी स्कूलों में होगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

Wed, 18 May 2016 12:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला मुरादाबाद Updated Wed, 18 May 2016 12:05 PM IST
विज्ञापन
Summer Holiday of schools
स्‍कूल अवकाश्‍ा
 देह जलाती गर्मी में बच्चों को स्कूल से लौटना किसी जंग जीतने से कम नहीं है। पारा 44 तक पहुंच चुका है। आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। ऐसे में भी स्कूल खुले हुए हैं। गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने 19 मई से जिले के सभी विद्यालयों को बंद करने आदेश कर दिए हैं। बच्चे भी अब गर्मियों की छुट्टी की
विज्ञापन

 गर्मी अब दिमाग पर चढ़ने लगी है। जिसके चलते बच्चे भी बीमार होने लगे हैं।

ऐसे में बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावक भी घबरा रहे हैं। गर्मी को देखते हुए जिलाधिकारी ने छुट्टियां की घोषणा कर दी है। अवकाश के दिनों में शैक्षणिक कार्य को छोड़कर अन्य सभी कार्य यथावत रहेंगे। वहीं बीएसए मुन्ने अली ने बताया कि बेसिक के स्कूल 20 मई से बंद होने थे, लेकिन जिलाधिकारी के सभी बेसिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 19 से ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन


डीआईओएस डा. आईपीएस सोलंकी ने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण 19 मई से सभी माध्यमिक, सीबीएसई, आईसीएसई के विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इस दौरान अगर कोई विद्यालय खुलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  महानगर के कई विद्यालयों में छुट्टियां कर दी गई हैं। जबकि अधिकांश विद्यालयों बीस मई तक अवकाश की घोषणा कर दी गई। इसके बावजूद कुछ विद्यालयों ने तीस मई तक विद्यालय खोलने की तैयारी कर रखी थी। हालांकि अभिभावक भी इस निर्णय का विरोध कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed