{"_id":"65a45cb1dff61b61660305d4","slug":"sultanpurs-video-suspended-on-charges-of-irregularities-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-323609-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अनियमितता के आरोप में सुल्तानपुर फलैदा का वीडीओ राजकुमार निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अनियमितता के आरोप में सुल्तानपुर फलैदा का वीडीओ राजकुमार निलंबित
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विकास खंड छजलैट की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर फलैदा में कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता मिलने पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार वर्मा को डीपीआरओ ने निलंबित कर दिया है।
ग्राम पंचायत सुल्तानपुर फलैदा निवासी करनवीर सिंह की अगुवाई में कई ग्रामीणों ने 16 अक्तूबर को डीएम को शिकायत पत्र सौंपा था। जिसमें ग्राम प्रधान और विकास कर्मियों पर अधोमानक कार्य कराने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। डीएम ने इस संबंध में सीडीओ को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस आदेश के क्रम में सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी छजलैट को शिकायत की जांच कर आख्या भेजने के आदेश दिए थे। बीडीओ छजलैट की जांच में प्रथम दृष्ट्या तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार वर्मा अनियमित भुगतान व अधोमानक विकास कार्य कराने का दोषी पाया गया। बीडीओ की इस रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत राज अधिकारी वाचस्पति झा ने राजकुमार को नोटिस भेजते स्पष्टीकरण मांगा था। डीपीआरओ ने बताया कि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी राजकुमार वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उसे कार्यालय से अटैच करने के साथ पूरे मामले की विभागीय के लिए सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मूंढापांडे को जांच सौंपी है।