फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   suicide

ट्रेन से कटकर बुजुर्ग ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
suicide
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग की रविवार सुबह लखनऊ और आनंद विहार के बीच चलने वाली डबल डेकर एक्सप्रेस से कटकर मौत हो गई। उनका शव दो टुकड़ों में पड़ा देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अंदेशा है कि बुजुुर्ग ने आत्महत्या की है जबकि परिवार वाले इसे हादसा मान रहे हैं। इस हादसे की वजह से डबल डेकर एक्सप्रेस आधे घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।
विज्ञापन

सरस्वती विहार में रहने वाले 70 वर्षीय गेंदन लाल सीमेंट की दुकान पर काम करते है। परिवार में उनके दो बेटी, एक बेटा है। तीनों की शादी हो चुकी है। गेंदन लाल बेटे और पुत्रवधू से अलग दूसरे मकान में पत्नी ओमवती के साथ रहते हैं। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह घर से नौकरी के लिए निकले। बेटे थान सिंह ने बताया कि पिता रोजाना साइकिल से ड्यूटी पर जाते हैं, लेकिन रविवार को पैदल ही घर से निकले थे। गोविंद नगर के पास ही रेलवे ट्रैक पर उनकी ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एसएचओ कटघर देवेश सिंह ने बताया कि राहगीरों ने रविवार सुबह करीब दस बजे सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। गेदन लाल के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों के सपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed