फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sugarcane purchase and payment broke the record in Moradabad

Moradabad News: गन्ने की खरीद और भुगतान ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस साल गन्ने का उत्पादन बढ़ा

Fri, 21 Apr 2023 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 21 Apr 2023 01:52 AM IST
सार

पिछले साल की अपेक्षा पेराई सत्र कुछ दिन पहले समाप्त हो सकती है लेकिन पेराई अधिक होगी। पिछले साल लोगों ने अनुमान लगाया था कि गन्ने का उत्पादन घट सकता है लेकिन पिछले साल से गन्ने का उत्पादन अधिक हुआ।

विज्ञापन
Sugarcane purchase and payment broke the record in Moradabad
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले साल की अपेक्षा इस साल गन्ने की खरीद 1.59 लाख क्विंटल अधिक हुई और किसानों को गन्ने मूल्य का भुगतान भी अधिक हुआ है। इसका प्रमुख कारण यह है कि इस साल गन्ने का उत्पादन बढ़ गया था।

विज्ञापन

 

जिला गन्ना अधिकारी डॉ. अजय सिंह ने बताया कि जिले में पेराई सत्र 2022-23 के शुरूआत 31 अक्तूबर से हुई थी। 18 अप्रैल तक जिले में 343.13 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हुई। पिछले साल 2021-22 में सात नवंबर को गन्ने की खरीद शुरू हुई थी और समापन 16 मई को हो गया था। इस बीच 341.54 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद हुई थी। इस बार पेराई सत्र 12 मई तक चलने की संभावना है। पिछले साल की अपेक्षा पेराई सत्र कुछ दिन पहले समाप्त हो सकती है लेकिन पेराई अधिक होगी। पिछले साल लोगों ने अनुमान लगाया था कि गन्ने का उत्पादन घट सकता है लेकिन पिछले साल से गन्ने का उत्पादन अधिक हुआ।

विज्ञापन

 

इसी कारण चीनी मिलों ने पिछले साल की अपेक्षा एक लाख टन अधिक गन्ने की खरीद की है। 2020-21 में 337 लाख टन खरीद हुई थी और पेराई 336.83 लाख क्विंटल हुई थी। जिला गन्ना अधिकारी का दावा है कि चीनी मिलें गन्ने के मूल्य का भुगतान 19 अप्रैल तक 866.12 करोड़ रुपये कर चुकी हैं। अभी 328.05 करोड़ रुपये गन्ने का भुगतान करना बाकी है। चीनी मिल रानीनांगल ने शत प्रतिशत गन्ने मूल्य का भुगतान कर दिया है। अन्य चीनी मिलें किसानों का समय से भुगतान कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed