फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sucide

ट्रेन से कटकर दिव्यांग ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
sucide
फोटो...
विज्ञापन

ट्रेन के आगे कूदकर ग्रामीण ने दी जान
-
- मूंढापांडे के दलपतपुर के पास ट्रैक पर दो टुकड़ों में मिला शव
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र के दलपतपुर रेलवे यार्ड में बुधवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर एक ग्रामीण ने जान दे दी। युवक दस साल पहले सड़क में दिव्यांग हो गया था। जिसे लेकर वह परेशान रहता था। सूचना मिलने पर पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद मृतक की पहचान कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।

बुधवार सुबह दलपतपुर रेलवे यार्ड पर बुधवार सुबह सरयू यमुना एक्सप्रेस ट्रेन गुजर रही थी। इसी दौरान एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। ट्रेन के चालक ने इसकी जानकारी रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। इसके बाद जीआरपी और मूंढापांडे थाना पुलिस को सूचना दी गई। जीआरपी ने शव ने शव को कब्जे में ले लिया और मृतक की पहचान जसवंत सिंह पुत्र जयपाल सिंह निवासी बूजपुर मान थाना मूंढापांडे के रूप में कराई। परिजनों ने जीआरपी को बताया कि सुबह आठ बजे जसवंत सिंह घर से निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उन्हें पता नहीं कि जयवंत ट्रैक तक कैसे पहुंच गया। उसके पास एक मोबाइल था। जिसका कुछ पता नहीं चल पाया है। जयवंत के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटियां आशी और अराधना व एक बेटा आयरन है। उन्होंने बताया कि दस साल पहले जसवंत सड़क हादसे में दिव्यांग हो गया था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। इस हादसे की वजह से सरयू यमुना एक्सप्रेस, काठगोदाम मुरादाबाद पैसेंजर, काठगोदाम दिल्ली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस, गरीब नवाज एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी बीच में रुकी रही। जिन्हें बाद में रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed