फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sub-Inspector recruitment exam starts today, 45160 candidates will participate

Moradabad News: दरोगा भर्ती परीक्षा आज से, 45160 अभ्यर्थी लेंगे हिस्सा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector recruitment exam starts today, 45160 candidates will participate
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। यूपी पुलिस में दरोगा (एसआई) के पदों पर होने वाली भर्ती लिखित परीक्षा में शनिवार और रविवार 28 केंद्रों पर 45 हजार 160 अभ्यर्थी बैठेंगे।
परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी पुलिस बल तैनात रहेगा। परीक्षा छूटने पर शहर में जाम न लगे इसके लिए भी अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अलावा एसटीएफ ने मोर्चा संभाल लिया है। सॉल्वर गैंग के सदस्यों की तलाश में टीमें जुट गई हैं।
यूपी पुलिस में दरोगा के चार हजार 543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। मुरादाबाद में 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा शनिवार और रविवार को दो-दो पाली में होगी। दो दिन में 45 हजार 160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 19 परीक्षा केंद्र ऐसे बनाए गए हैं जिस पर प्रत्येक पाली में 480-480 अभ्यर्थी बैठेंगे।
विज्ञापन

जबकि नौ केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 240-240 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पिछली परीक्षाओं में मुरादाबाद में सॉल्वर गैंग के सदस्य पकड़े हा चुके हैं इस लिए एसटीएफ ने यहां ज्यादा निगरानी बढ़ाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल ने परीक्षा केंद्रों को भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था चेक की है। सीसीटीवी कैमरों के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम भी चेक किया गया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शहर के मुख्य चौराहों, रोडवेज बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर भी पुलिस बल तैनात किया गया है।
परीक्षा में उत्तर प्रदेश के दस जिलों के अलावा हरियाणा और दिल्ली से भी अभ्यर्थी शामिल होने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed