{"_id":"56e9c3ce4f1c1b456e8b4aee","slug":"students-shall-not-bunk-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से बंक मारा तो अभिभावक को मिलेगा मैसेज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से बंक मारा तो अभिभावक को मिलेगा मैसेज
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Thu, 17 Mar 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल से मनचाही छुट्टी मारना आसान नहीं होगा। उनकी हर दिन की पूरी रिपोर्ट अभिभावकों के पास होगी। स्कूल में अनुपस्थित होने पर अभिभावकों को मैसेज पहुंच जाएगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की पूरी रिपोर्ट भी आनलाइन होगी। इसके लिए केंद्रीय विद्यालयों में ‘शाला दर्शन’ स्कीम शुरू की गई है।
केंद्रीय विद्यालयों में शाला दर्शन नाम से पोर्टल बनाया जाएगा। जिसमें विद्यालय की गतिविधियों के साथ ही छात्र छात्राओं की भी रिपोर्ट दी जाएगी। जिसमें उनकी विद्यालय में गतिविधियों से लेकर उनके व्यवहार का तक ब्योरा होगा। इसके साथ ही उनका रिपोर्ट कार्ड भी होगा। सबसे बड़ी बात कि प्रतिदिन की उपस्थिति का रिकार्ड अपलोड होगा। जिसके लिए बायोमेट्रिक्स का प्रयोग किया जाएगा।
विद्यार्थी के अनुपस्थित होते ही अभिभावकों की ओर से उपलब्ध कराए गए नंबर पर मैसेज पहुंचेगा। इससे घर से तैयार होकर स्कूल के लिए निकलने वाले विद्यार्थियों की हरकतों पर नजर रखी जा सकेगी। इसके साथ ही विद्यार्थियों के व्यवहार पर शिक्षकों की टिप्पणी भी आनलाइन की जाएगी। अभिभावक उनकी पूरी रिपोर्ट आनलाइन देख सकेंगे। शिक्षकों के साथ मिलकर छात्र में सुधार के लिए प्रयास किए जाएगा।