फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Student on her way to take a practical exam dies after being hit by a dumper truck.

Moradabad News: डंपर की टक्कर से प्रैक्टिकल की परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Student on her way to take a practical exam dies after being hit by a dumper truck.
भगतपुर। प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही बीए की छात्रा की शुक्रवार दोपहर डंपर की टक्कर से मौत हो गई। हादसा नरेंद्रपुर गांव के पास रोशनपुर-टाहमदन मार्ग पर हुआ। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र के गांव भाऊपुरा निवासी नरेश सिंह की बेटी नेहा (21) बीए की छात्रा थी। शुक्रवार दोपहर वह अपने भाई के साथ बाइक से किशनपुर स्थित महाविद्यालय में प्रैक्टिकल परीक्षा देने जा रही थी। जैसे ही वह भगतपुर क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर गांव के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में नेहा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची भगतपुर थाना पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया। हादसे की सूचना पर मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बेटी की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed