{"_id":"618567111284b876d7058b8e","slug":"student-lost-his-eyesight-due-to-firecrackers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पटाखेबाजी में 12वीं के छात्र की आंख की रोशनी गई, चार घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं मिली कामयाबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पटाखेबाजी में 12वीं के छात्र की आंख की रोशनी गई, चार घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं मिली कामयाबी
Fri, 05 Nov 2021 10:47 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:47 PM IST
सार
छोटी दिवाली पर पटाखे छोड़ने के दौरान इंटर के एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। चार घंटे ऑपरेशन चला लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रामपुर जिले के बिलासपुर में छोटी दिवाली पर पटाखे छोड़ने के दौरान इंटर के एक छात्र की बायीं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्र का बरेली के निजी अस्पताल में चार घंटे ऑपरेशन चला लेकिन उसकी आंख की रोशनी नहीं बचाई जा सकी।
घटनाक्रम बिलासपुर की डैम कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाले जोगेंद्र सिंह चौहान का पुत्र युवराज सिंह (17) नगर के सर्व संस्कृति स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार युवराज छोटी दिवाली पर बुधवार शाम करीब छह बजे घर के पास पटाखे चला रहा था। एक पटाखा फटकर उसकी बायीं आंख में जा लगा। उसके चीखने पर परिजन तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जिन्होंने बेहतर इलाज के लिए बरेली जाने की सलाह दी।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान ने बताया कि युवराज उनका भतीजा है। बरेली के निजी अस्पताल में चिकित्सकों को उसकी आंख के ऑपरेशन में करीब चार घंटे लगे लेकिन उसकी आंख बचाई नहीं जा सकी। चिकित्सकों ने बताया कि इस आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है। रोशनी के त्योहार पर हुई इस अनहोनी से परिवार का हर सदस्य परेशान है।
विज्ञापन
कभी नहीं करेंगे आतिशबाजी: सिंह
युवराज सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पुत्र की बायीं आंख की रोशनी आतिशबाजी के कारण चली गई। इससे सभी लोग बेहद आहत हैं। सभी ने संकल्प लिया है कि भविष्य में कोई आतिशबाजी नहीं करेगा। बेटे का मनोबल बढ़ाकर दायीं आंख से उसकी पढ़ाई जारी रखवाएंगे। बाईं आंख की रोशनी के विकल्प के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क भी करेंगे।