फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student lost his eyesight due to firecrackers in rampur

यूपी: पटाखेबाजी में 12वीं के छात्र की आंख की रोशनी गई, चार घंटे चला ऑपरेशन फिर भी नहीं मिली कामयाबी

Fri, 05 Nov 2021 10:47 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 05 Nov 2021 10:47 PM IST
सार

छोटी दिवाली पर पटाखे छोड़ने के दौरान इंटर के एक छात्र की आंख की रोशनी चली गई। चार घंटे ऑपरेशन चला लेकिन कामयाबी नहीं मिली। 

विज्ञापन
student lost his eyesight due to firecrackers in rampur
फाइल फोटो - फोटो : pixabay

विस्तार

रामपुर जिले के बिलासपुर में छोटी दिवाली पर पटाखे छोड़ने के दौरान इंटर के एक छात्र की बायीं आंख गंभीर रूप से जख्मी हो गई। छात्र का बरेली के निजी अस्पताल में चार घंटे ऑपरेशन चला लेकिन उसकी आंख की रोशनी नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


घटनाक्रम बिलासपुर की डैम कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाले जोगेंद्र सिंह चौहान का पुत्र युवराज सिंह (17) नगर के सर्व संस्कृति स्कूल में कक्षा 12 का छात्र है। परिजनों के अनुसार युवराज छोटी दिवाली पर बुधवार शाम करीब छह बजे घर के पास पटाखे चला रहा था। एक पटाखा फटकर उसकी बायीं आंख में जा लगा। उसके चीखने पर परिजन तत्काल निजी चिकित्सक के पास ले गए, जिन्होंने बेहतर इलाज के लिए बरेली जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अमरीक सिंह चौहान ने बताया कि युवराज उनका भतीजा है। बरेली के निजी अस्पताल में चिकित्सकों को उसकी आंख के ऑपरेशन में करीब चार घंटे लगे लेकिन उसकी आंख बचाई नहीं जा सकी। चिकित्सकों ने बताया कि इस आंख की रोशनी पूरी तरह चली गई है। रोशनी के त्योहार पर हुई इस अनहोनी से परिवार का हर सदस्य परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी नहीं करेंगे आतिशबाजी: सिंह
युवराज सिंह के पिता जोगेंद्र सिंह का कहना है कि उनके पुत्र की बायीं आंख की रोशनी आतिशबाजी के कारण चली गई। इससे सभी लोग बेहद आहत हैं। सभी ने संकल्प लिया है कि भविष्य में कोई आतिशबाजी नहीं करेगा। बेटे का मनोबल बढ़ाकर दायीं आंख से उसकी पढ़ाई जारी रखवाएंगे। बाईं आंख की रोशनी के विकल्प के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों से संपर्क भी करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed