फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student done rape to divorced woman report filed

तलाक शुदा महिला से बीटेक छात्र ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
student done rape to divorced woman report filed
मुरादाबाद। सिविल लाइंस में तलाकशुदा एक महिला ने बीटेक छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी ने महिला की हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कालोनी में रहने वाली पीड़ित तलाकशुदा है। वह निजी अस्पताल में नौकरी करती है। महिला ने चक्कर की मिलक में किराये के मकान में रहने वाले बीटेक छात्र सुलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि आरोपी सुलेंद्र सिंह उसकी जान पहचान हो गई थी। लॉकडाउन में आरोपी प्रतिदिन उसके कमरे में आता था। इस दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। महिला का कहना है कि युवक ने एक दिन उसके सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया था। महिला ने आरोप लगाया कि लॉक डाउन के दौरान ही आरोपी महिला के घर पहुंचा ओर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। जिसे पीने के बाद महिला बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने कई बार महिला के साथ संबंध बनाए। लॉकडाउन खत्म होने के बाद आरोपी ने शादी के लिए कहा था। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी ने 27 अगस्त की शाम आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed