{"_id":"5ae8c4f74f1c1b320a8b784c","slug":"student-died-from-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से पांचवीं के छात्र की मौत
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 May 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
करंट से मौत
- फोटो : demo pic
मझोला थानाक्षेत्र के लोधीपुर बिशनपुर गांव में मंगलवार सुबह पांचवीं के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के समय छात्र खेत पर जा रहा था। रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन तार की चपेट में आकर छात्र झुलस गया। छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके अलावा पिता की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
लोधीपुर बिशनपुर गांव में नेतराम सिंह का परिवार रहता है। नेतराम के परिवार में पत्नी बलवंती देवी और दो बेटे व एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा आकाश (13) पांचवीं कक्षा में पढ़ता था। मंगलवार सुबह नौ बजे आकाश खेत पर जा रहा था। रास्ते में हाईटेंशन तार टूटा पड़ा था। आकाश करंट की चपेट में आ गया। जिसमें वह झुलस गया और काफी देर तक ही वह मौके पर पड़ा रहा। लोग यहां से गुजरने तो हादसे की जानकारी हो पाई।
कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोग जुट गए। करंट लगने से छात्र की मौत की खबर से उसके परिवार में परिजनों में चीखपुकार मच गई। उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। मझोला इंस्पेक्टर हरिश्चंद्र जोशी ने बताया कि छात्र के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है