फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   student beaten by teacher to not saying yes sir

यस सर न बोलने पर छात्र को पीटा तो स्कूल ने टीचर से कहा-नो सर

Fri, 04 Nov 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
student beaten by teacher to not saying yes sir
अपनी चोट दिखाता बच्चा - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस के सेवियर्स पब्लिक में गुरुवार सुबह क्लास में खड़े होकर यस सर न बोलने पर एक टीचर ने पांचवीं के छात्र को पीट दिया। छुट्टी होने पर छात्र के पिता उसे स्कूल से लेने पहुंचे तो टीचर की करतूत की जानकारी हुई। पिता ने अपने परिजन स्कूल बुलाए और हंगामा किया तो स्कूल ने टीचर को स्कूल से ही निकाल दिया। 
विज्ञापन


नागफनी थानाक्षेत्र के नबावपुरा निवासी ब्रास व्यापारी मोबस्सिरउद्दीन का ग्यारह वर्षीय बेटा आहब सिविल लाइंस स्थित सेवियर्स स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। व्यापारी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बेटे को स्कूल छोड़कर अपने घर चले गए। छात्र क्लास में पहुंचा। क्लास में टीचर जयंत अनु अग्रवाल छात्रों की अटेंडेंस चला रहे थे।
विज्ञापन


व्यापारी के बेटे आहब ने खड़े होकर यस सर नहीं बोला। जिस पर टीचर भड़क गया और उसने छात्र को जमकर फटकार लगाई। दोपहर में छुट्टी से पांच मिनट पहले टीचर छात्र को हाल में ले गया और यहां उसने छात्र को पीटना शुरू कर दिया। उसके गाल पर कई थप्पड़ मारे। जिससे छात्र का मुंह लाल हो गया। इसी बीच स्कूल की छुट्टी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बेटे का मुंह लाल देखा तो उससे पूछताछ की। तब छात्र ने आपबीती सुनाई। इसके बाद वह बेटे को लेकर स्कूल में पहुंच गए। इसके बाद उनके परिजन व परिचित आ गए। उन्होंने स्कूल में हंगामा शुरू कर दिया।


इसी बीच टीचर स्कूल की दीवार फांद कर फरार हो गया और उसने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। खबर मिलने पर स्कूल के ट्रस्टी अतुल चंद्रा आ गए। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि वह टीचर के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसके बाद परिजन शांत होकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed