{"_id":"65ee324b1fc7ea654f04e354","slug":"strong-wind-makes-one-feel-cold-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-360878-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेज हवा करा रही सर्दी का अहसास, दोपहर बाद छाए बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेज हवा करा रही सर्दी का अहसास, दोपहर बाद छाए बादल
विज्ञापन
मुरादाबाद।
मार्च माह में मौसम में उतार-चढ़ाव चल रहा है। दिन में सामान्य से तेज गति से हवा चली और फिर दोपहर बाद बादल छा गए। मौसम विभाग का कहना है कि दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है।
रविवार सुबह मौसम साफ था और दिन में चटख धूप निकली थी। दोपहर बदलाव हुआ और बादल छा गए। इससे मौसम सर्द होने लगा। मौसम विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह नमी 88 फीसदी थी, जो शाम को 58 फीसदी दर्ज की गई। हवा पश्चिम से पूरब दिशा से दस से 15 किलोमीटर प्रतिघंटा रही।
पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे मुरादाबाद और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।