{"_id":"5f19b0db8ebc3e6399710d78","slug":"stones-pelting-and-firing-in-two-sides-of-same-community-in-lalbagh-moradabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः लालबाग में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, पुलिस और आरएएफ तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः लालबाग में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव, पुलिस और आरएएफ तैनात
Thu, 23 Jul 2020 09:24 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
लालबाग में एक ही समुदाय के दो पक्षों में पथराव
- फोटो : अमर उजाला
मुगलपुरा थानाक्षेत्र के लालबाग में खेत से बुग्गी निकालने के विवाद में एक ही समुदाय के दो पक्षों पक्षों के बीच जमकर पथराव और फायरिंग हुई। जिसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर मुगलपुरा और नागफनी थाने से फोर्स मौके पर पहुंची तो हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद एक पक्ष की तहरीर पर दूसरे पक्ष के पंद्रह नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
मुगलपुरा के लालबाग पुलिस चौकी के पास रहने वाले असलम का खेत रामगंगा पार भोजपुर क्षेत्र में है। असलम के बराबर में ही लालबाग निवासी भूरा का खेत भी है। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे असलम खेत से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। असलम ने भूरा के खेत से चारा लदी बुग्गी निकाल ली। इसी दौरान वहां भूरा भी पहुंच गया। भूरा ने खेत से बुग्गी निकालने का विरोध किया, जिसे लेकर दोनों के बीच मारपीट हुई। खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर शांत कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद असलम और भूरा अपने अपने घर आ गए। गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे फिर से दोनों के परिवारों के बीच तनातनी शुरू हो गई। इसके बाद भूरा पक्ष ने असलम पक्ष पर पथराव कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की गई। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। इस घटना में असलम पक्ष से मुराद अली, असलम, वसीम और अकरम घायल हो गए। सूचना मिलने पर मुगलपुरा, नागफनी थानों से पुलिस मौके पर पहुंच गई, तब तक आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी नवाब को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
मुगलपुरा थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि असलम की तहरीर पर आरोपी भूरा, सलीम, नन्हें, काले, बन्ने ,अब्दुल कलाम, सिराज, अब्दुल करीम, महबूब समेत पंद्रह नामजद और आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसे गुरुवार शाम अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नवाबपुरा घटना से सबक लिया, पुलिस ने आरएएफ के साथ आरोपियों के घरों में दी दबिश
पंद्रह अप्रैल को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर पथराव कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और फिर आरोपियों की गिरफ्तारी को घरों में दबिश दी थी। इस दौरान फिर से पुलिस पर पथराव किया गया था। उस घटना से सबक लेते हुए पुलिस ने आरएएफ को साथ लेकर आरोपियों की तलाश में उनके घरों में दबिश दी। हालांकि इस दौरान पुलिस के हत्थे एक ही आरोपी चढ़ पाया। बाकी आरोपी मौके से फरार निकले। तनाव को देखते हुए पुलिस और आरएएफ को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा घटना के बाद पुलिस ने आरएएफ को साथ लेकर मोहल्ले में फ्लैग मार्च भी किया।
आरोपियों के खिलाफ की जाएगी एनएसए में कार्रवाई
मुरादाबाद। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एनएसए में भी कार्रवाई होगी।
मामूली विवादों में नागफनी और मुगलपुरा में हो जाता है पथराव
शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र नागफनी और मुगलपुरा में मामूली विवादों में पथराव और फायरिंग की घटनाएं हो जाती हैं। बुग्गी निकालने को लेकर तो कभी रास्ते में पशु बांधने तो कभी वाहन खड़ा करने को लेकर इन क्षेत्रों में पथराव और फायरिंग की घटनाएं हो चुकीं हैं।
आरोपियों के खिलाफ की जाएगी एनएसए में कार्रवाई
मुरादाबाद। सीओ कोतवाली राजेश कुमार ने बताया कि पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी बख्शे नहीं जाएंगे। सभी की गिरफ्तारी की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ एनएसए में भी कार्रवाई होगी।
मामूली विवादों में नागफनी और मुगलपुरा में हो जाता है पथराव
शहर के सबसे संवेदनशील क्षेत्र नागफनी और मुगलपुरा में मामूली विवादों में पथराव और फायरिंग की घटनाएं हो जाती हैं। बुग्गी निकालने को लेकर तो कभी रास्ते में पशु बांधने तो कभी वाहन खड़ा करने को लेकर इन क्षेत्रों में पथराव और फायरिंग की घटनाएं हो चुकीं हैं।